सितारगंज के रामलीला मैदान में धू धू कर जल उठे रावण और कुंभकरण के पुतले
रामलीला मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्वb रामलीला मंच पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
सितारगंज। इस बार दशहरा पर 50 फीट के रावण 45 फीट के कुंभकरण के पुतले को सितारगंज रामलीला मैदान में जलाया गया।
सितारगंज नगर में चल रही रामलीला के अनुसार रावण और कुंभकरण के पुतले को आज अग्नि दी गई। सितारगंज में 50 फीट रावण और 45 फीट कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे।
रामलीला मंच पर पहुँचे कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला देखने आये सभी श्रद्धालुओं को उनके जीवन से सीख लेकर जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपने माता पिता का आज्ञाकारी होना चाहिए,और सदैव अच्छे विचारों का अनुसरण करते हुए प्रसस्ति के मार्ग को चुनना चाहिए। रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतले को अग्नि दी गयी। सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सितारगंज में इस बार दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीराम के हाथों बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और पूरे सितारगंज नगर में भगवान श्री राम के जयकारों से सितारगंज क्षेत्र गूंज उठा। आसपास के गांव से भी सितारगंज क्षेत्र में रावण कुंभकरण के पुतले को देखने के लिए लोग पहुंचे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग सितारगंज के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। रावण और कुंभकरण के पुतले बनाने वाले कारीगरों ने बताया है कि हमारे द्वारा पूरी तैयारियां की गई थी। आज दोपहर तक रावण और कुंभकरण के पुतले रामलीला मैदान में खड़े कर दिए गए थे। रावण और कुंभकर्ण के पुतले फूंकने के बाद नगर के मुख्य चौक पर राम और भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन भी बहुत धूमधाम से किया गया जिसमें अनार,चकरी,फुलझरी,और आकाशीय विस्फोटक पटाखे चलाकर आतिशबाजी द्वारा रोशनी की गई।
भागीदारी देखने को मिल रही है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह , आदेश ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,उदय राणा, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश त्यागी, महामंत्री भीमसेन गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, सुरेश सिंघल, राजाराम सिंघल,महेश मित्तल, शीतल सिंघल,उमेश गर्ग, त्रिलोक अरोरा, जाया जोशी, बीना साहू, जानकी कोहली, शिवपाल सिंह चौहान, सुरेश जैन, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह भंडारी, अभिषेक जैन, दीपचंद्र कौशल, मनोज अरोरा, आशीष पाण्डेय, बिंदेश जायसवाल, नरेश ठाकुर, सत्येंद्र दिवाकर, अजय कठायत,
अमित रस्तोगी और महिपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अमित रस्तोगी और महिपाल सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttarakhand news Ravan Dahan indian culture Lord Shri Ram Hindu Festival Sitarganj News Dussehra Festival Sukhdev Singh Victory of Good Over Evil Traditional Ramleela Ravan Dahan Ceremony Vijayadashami Celebration Saurabh Bahuguna Sitarganj Dussehra 2026 Sitarganj Ramleela Kumbhkaran Dahan 50 Feet Ravan Effigy 45 Feet Kumbhkaran Effigy Ramleela Ground Sitarganj Ram Bharat Milap Dussehra Celebration Uttarakhand Rakesh Tyagi Ramleela Committee Sitarganj Festival Celebration India


Comments