मृतक सूरज कोरंगा के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, परिजनों को बंधाया ढांढस
बीते दिनों सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सूर्यनगर (चमननगर) निवासी 27 वर्षीय सूरज कोरंगा के घर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
सितारगंज/शांतिपुरी। बीते दिनों सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सूर्यनगर (चमननगर) निवासी 27 वर्षीय सूरज कोरंगा के घर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सूरज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
सूरज कोरंगा पुत्र प्रताप सिंह कोरंगा की असामयिक मृत्यु से परिवार में शोक का माहौल है। महज 27 वर्ष की उम्र में सूरज के निधन से परिजनों और परिचितों को गहरा आघात पहुंचा है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने परिजनों से बातचीत कर उनका दुख साझा किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज विधानसभा के अंतर्गत निवास करने वाला हर परिवार उनके अपने परिवार जैसा है। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहेंगे और हर परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास करेंगे।
मंत्री के शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत सूरज को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री संजय बछाड़, योगेंद्र रावत,, दीपक मेहता, मयंक अग्रवाल, दारा मेहता, सुरेंद्र सिंह दानु, चरण सिंह, खुशाल मेहता, कृष्ण कोरंगा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
swatantra prabhat uttarakhand news Road safety awareness Road accident news accident death news Community Support Condolence Visit Road Accident Victim Political News Uttarakhand Local News Uttarakhand Breaking News Uttarakhand Sitarganj News Shantipuri News Saurabh Bahuguna Suraj Koranga Surya Nagar News Chaman Nagar News Cabinet Minister Saurabh Bahuguna Tribute to Suraj Koranga Family Condolences Pratap Singh Koranga Sanjay Bachhada Minister Visits Bereaved Family Regional News Update Sitarganj Assembly


Comments