नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पिपरा बाजार में डीएम-एसपी का सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रात में सड़क पर उतरे जिले के आला अधिकारी, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश
सुपौल। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने पिपरा बाजार में रात्रिकालीन सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी एवं जांच की।
डीएम और एसपी ने रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
रात में अधिकारियों की सक्रियता से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Comments