सेंट जोसेफ में बच्चों ने धूमधाम से मनाया गया दशहरा - हुआ रावण दहन

सेंट जोसेफ में बच्चो ने लघु रामलीला के साथ मनाया दशहरा पर्व, हमारे पर्व व त्यौहार हमें सद्आचरण की शिक्षा देते हैं-डा0 पुष्पलता अग्रवाल

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ-शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों तथा नैतिक आचरण को जीवन में प्रमुखता प्रदान करने वाले राजधानी के प्रसिद्ध सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड, रूचिखण्ड आदि सभी शाखाओं में दशहरा पर्व बच्चों ने बड़ी ही धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने लघु रामलीला का मंचन भी किया तथा राम रावण के युद्ध के पश्चात बुराई व असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भी किया।
 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावको व स्थानीय निवासियों ने उपस्थित होकर बच्चों की रामलीला व दशहरा का आनंद लिया। इसके पूर्व सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डा0 पुष्पलता अग्रवाल एवं प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी को शारदीय नवरात्र व असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि बच्चों को सभी धर्मों के पर्व और त्यौहारों को एक साथ मनाना चाहिए। हमारे पर्व व त्यौहार हमें सदैव

सद्आचरण अपनाने की शिक्षा प्रदान करते है। इस अवसर पर विद्यालय समूह के संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल, सभी शाखाओं की प्रधानाचार्या बात करते हैं लीना शर्मा, अमिता सिंह, चारू खरबंदा, प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी उपाध्याय, सोनल बिंद्रा, समरीन शफी आदि ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें