बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदान के बीच समर्थकों में झड़प, मतगणना आज
भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया
कानपुर। यहां बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदान के बीच भाजपा और सपा समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई, जिसपर पुलिस ने लाठी पटककर दोनों पक्षों को खदेड़ कर स्थिति सामान्य की। इसकी मतगणना आज 15 अक्टूबर को होगी। इसके लिए भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में कुल 9,474 मतदाताओं में से 6,198 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार मतदान प्रतिशत में 6.63 प्रतिशत की गिरावट भी आई। जबकि पिछले चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के मतदान में पुरुष मतदाताओं ने महिलाओं के मुकाबले अधिक सक्रियता दिखाई। साथ ही मतदान के अंतिम समय मेंबिना पहचान पत्र के वोट डालने को लेकर बेसिक प्राइमरी पाठशाला बिठूर, ध्रुव नगर-लक्ष्मीबाई नगर में बिना पहचान पत्र के वोट डालने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और सपा समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया।
देखते ही देखते कहासुनी झड़प में बदल गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठी पटककर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए पांच मतदान केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मतदान की गति बढ़ी, लेकिन शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने तक पिछले चुनाव का आंकड़ा नहीं छू सका।
वहीं उपचुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सतर्क रहें। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि मतगणना के साथ ही परिणाम आज 15 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। याद रहे कि बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा की लगातार पांच बार रहीं मां नगर पंचायत अध्यक्ष डा. निर्मला सिंह के 22 जून 2026 को निधन के फल स्वरूप ही उपचुनाव के लिए मतदान कराया गया है। भाजपा ने उनके बेटे राना समरेन्द्र सिंह को टिकट देकर प्रत्याशी घोषित किया है।
#UPPolitics #KanpurNews #समाजवादीपार्टी #KanpurLatestNews #KanpurPoliticalNews #बिठूरउपचुनाव #नगरपंचायतचुनाव #BithoorElection #कानपुरन्यूज #BithoorNagarPanchayat #65.42PercentVoting #मतदानप्रतिशत #UPByElection #उत्तरप्रदेशचुनाव #BJPvsSP #बीजेपी #चुनावीझड़प #मतगणना #ElectionResults2026 #BithoorVoting #BreakingNewsHindi #निर्मलासिंह #AbhijeetSinghSanga #RanaSamrendraSingh #SwatantraPrabhat Is this conversation helpful so far?


Comments