कोहना की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। यहां अपर पुलिस महानिदेशक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के आदेशानुसार अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध कमिश्नरेट के निकट पर्यवेक्षण में व अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और पीड़ितों की सहायता में अग्रणी निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के तेजतर्रार तथा व्यवहार कुशल जुझारू तेवरों वाले कोहना थाना प्रभारी मनीष चौहान के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र टीम द्वारा ग्राम मग्गनपुरवा चौकी क्षेत्र गंगा बैराज मे महिला कर्मियों के साथ उस क्षेत्र से संबंधित आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ नवरात्रि विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्कूल/कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं, युवतियों एवं विवाहित महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। 
 
इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं तथा उनके बच्चों को शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं, थाने में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली व साइबर जागरूकता स्वास्थ्य, स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं से उनकी समस्याओं के विषय में पूछा गया तथा अविवाहित बालिकाओं से उन्हें किसी के द्वारा परेशान करने पर तत्काल मिशन शक्ति केंद्र के सी यू जी नंबर अथवा थाने के सीयूजी नंबर पर सूचित करने हेतु बताया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें