गरबा की शाम, अभिनेत्री श्वेता चौहान की प्रस्तुति पर झूमे प्रयागराजवासी
--माता के भजनों से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
नैनी, प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अरैल घाट स्थित 20 एकड़ में फैले परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में भव्य डांडिया एवं गरबा नाइट का आयोजन किया गया। परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में प्रयागराजवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अभिनेत्री श्वेता सिंह चौहान की शानदार प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।
उन्होंने सर्वप्रथम माता रानी के भजनों से वातावरण को भक्तिमय बनाया। इसके बाद गरबा और डांडिया के लोकप्रिय गीतों पर अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ शाम छह बजे जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन की शुरुआत लगभग एक घंटे तक चले हवन-यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।
मां दुर्गा की आराधना के बाद संगीतमय कार्यक्रम शुरू हुआ। लाइव बैंड, ढोल और डीजे की धुनों पर लोगों ने गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे युवक-युवतियों, महिलाओं और परिवारों ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा ।
स्टूडियो के नृत्य प्रशिक्षक ने बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण देकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। इसी क्रम में आरडीएक्स डांस सेंटर के बच्चों ने भी डांडिया की रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके शानदार नृत्य ने दर्शकों में उत्साह और उमंग भर दी।कार्यक्रम के दौरान आकर्षक सेल्फी प्वाइंट, मनोरंजक गतिविधियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और पुरस्कारों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर विशाल परिसर में आयोजित इस उत्सव में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला।महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथिकार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #भारतीयसंस्कृति #CulturalEvent #PrayagrajNews #प्रयागराज #सांस्कृतिककार्यक्रम #नैनी #मनीषकुमारवर्मा #अरैलघाट #NavratriCelebration #GarbaNight #DandiyaNight #शारदीयनवरात्रि #मांदुर्गा #DandiyaDance #गरबानाइट #डांडियानाइट #श्वेतासिंहचौहान #मातारानीकेभजन #परमार्थत्रिवेणीपुष्प #स्वामीचिदानंदसरस्वती #बबितासिंहचौहान #ShwetaSinghChauhan #ParmarathTriveniPushp


Comments