जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण की हुई जोरदार मांग
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिलकर जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग 82 ए पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा
प्रतापगढ़। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुज़ैफ खान ने राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिलकर जेल रोड रेलवे क्रॉसिंग 82 ए पर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। हुज़ैफ खान ने सांसद को अवगत कराया कि जेल रोड रेलवे फाटक पर भीषण जाम के कारण आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हुमायूंपुर पुल व खीरीवीर पुल के निर्माण से रानीगंज व पट्टी की ओर से आने वाले ग्रामीणों के लिए शहर की दूरी तो कम हुई है, लेकिन जेल रोड फाटक पर जाम की समस्या और गंभीर हो गई है।जाम में फंसने के कारण प्रतिदिन स्कूली बसें, कैदी वैन, कर्मचारी, अधिवक्ताओं एवं आम नागरिको कों परेशानी होती हैं। कई बार जाम में एम्बुलेंस फंसने से मरीज की मौत तक की खबरें सामने आ चुकी हैं।
सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के द्वारा उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुये सदन में प्रमुखता से उठाये जाने व रेल मंत्री से मिलकर उक्त समस्या का निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया है। यूथ कांग्रस के प्रदेश सचिव हुज़ैफ खान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व में सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के द्वारा सदन में प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए प्रतिदिन ट्रेन का संचालन कराये जाने एवं माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर राजधानी ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप अयोध्या से चलकर प्रतापगढ़ से होकर मुंबई को जाने के लिए अमृत भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया है।
महाराष्ट्र से सांसद होने के बावजूद इमरान प्रतापगढ़ी लगातार जनपद प्रतापगढ़ की समस्याओं को सदन में उठाते रहते हैं। लेकिन देखने में आता है कि आजकल नेताओं द्वारा लोगों की आम समस्या उठाने के लिए उन्हें सुर्खियों में आने की शौक बढ़ रही है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी प्रतापगढ़ के ही हैं। वह ट्रेनों के आवागमन एवं बंद होती क्रॉसिंग की समस्या से खूब वाकिफ़ भी हैं।तब भी समस्या उठाने के लिए ज्ञापन की पेशबंदी जरूरी है।
#SwatantraPrabhat #UPPolitics #UttarPradeshNews #PratapgarhNews #प्रतापगढ़समाचार #जनसमस्या #RailwayNews #TrafficJam #PublicIssues #रेलवेओवरब्रिज #RailwayOverBridge #LatestHindiNews #JailRoadRailwayCrossing #अंडरपासनिर्माण #ImranPratapgarhi #हुजैफखान #YouthCongress #युवा कांग्रेस #PratapgarhDevelopment #रेलवेक्रॉसिंग #जामकीसमस्या #RailwayUnderpass #AmritBharatTrain #BelhaDeviDham #PratapgarhRailwayStation


Comments