घाटमपुर में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण शुरू

चार जनवरी को आएगी फाइनल सूची

हर्षिता यादव  Picture
Published On

कानपुर ग्रामीण। घाटमपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 218 घाटमपुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,,,,एसएसआर,,,,,की तैयारियां शुरू हो गई,, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,,,चारों,,, एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के सम्भाजन,,अहॅता तिथि एक जनवरी 2017 के आधार पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और विशेष अभियान दिवसों की जानकारी दी,
 
,इस दौरान प्रकिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राजनीतिक दलो से सहयोग की अपेक्षा की गई,, घाटमपुर एसडीएम ईआरओ,,, अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदेय स्थलों के युक्तिकरण की पुनर्व्यवस्था की प्रक्रिया दो नवंबर 2026 तक पूरी की जानी है,, इसके बाद 12 नवंबर को एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा,,प्रारूप सूची का प्रकाशन किया जाएगा,
 
,प्रारूप सूची प्रकाशित होने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी,,जो 11 दिसंबर 2026 तक चलेंगी उन्होंने बताया कि इस अवधि में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने,, संसोधन कराने और आपात्र प्रविष्ठियों के संबंध में नियमानुसार दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकेगी,, संबंधित अधिकारियों की ओर से दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा,,
 
इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन प्रस्तावित है,, बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष अभियान दिवसों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई,, उनसे अपील की गई कि वे अपने अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का अवलोकन करें,, और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल करानें के लिए जागरूक करें,, घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और पात्र मतदाताओं को मतदान के अधिकार से जोड़ना है,, इसके लिए संबंधित पक्षों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें