भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने पर दी बधाई 

अरविंद गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंद किया।

हर्षिता यादव  Picture
Published On

बरेली/भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग का जिला अध्यक्ष बनने पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंद किया।
 
इस दौरान सभी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के उज्ज्वलकार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए सकारात्मक कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द एवं उत्साह का माहौल रहा।स्वागत करने वालों में जिला संगठन मंत्री हेमेंद्र गंगवार,जिला उपाध्यक्ष उमेश गंगवार, अध्यक्ष फतेहगंज प्रवेश गंगवार, अशोक गंगवार जी, अक्षय कुमार,पुष्पेंद्र जी विपिन कुमार जुगनू कुमार जी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें