समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की 59वीं पुण्यतिथि, विचारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सामाजिक न्याय तथा सामाजिक परिवर्तन के नायक भारतीय समाजवाद के जनक युग पुरुष डॉ राम मनोहर लोहिया की 59 वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में मनाई गई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया l और लोहिया के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि डॉक्टर लोहिया के विचार और सिद्धांत आज भी हमारे बीच में प्रासंगिक है लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर के ही हम एक अच्छे समाज की संरचना कर देश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकते हैं।
डॉक्टर लोहिया हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ थे वे जाति प्रथा गैर बराबरी वाद को मिटाकर समतामूलक समाज की स्थापना के पक्षधर थे। समाजवादी विचारधारा और उनके नीतियां जन्म जन्मांतर तक जीवित रहेंगी ।
डॉक्टर लोहिया सप्त क्रांति की बात करते थे तथा देश में चौखंभा राज की स्थापना की वकालत करते थे जिससे समाज के दबे कुचले गरीब मजदूर किसान नौजवान सभी लोगों को सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलकर ही देश और प्रदेश में समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है और लोहिया के सिद्धांतों और विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया l
इस दौरान राम मिलन भारती, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, धीरू यादव, कृष्णनाथ यादव, चंद्रहास यादव, चंचल रावत, अजहर खान ,कलाम हाशमी, अनिल यादव, अनिल मांझी आदि उपस्थित रहे।
#Siddharthnagar #SwatantraPrabhat #PoliticalNews #SamajwadiParty #समाजवादीपार्टी #SocialJustice #SocialReform #UttarPradeshPolitics #सामाजिकन्याय #LaljiYadav \#RamManoharLohia #LohiaPunyatithi #SPNews #SocialistIdeology #IndianSocialism #EqualityForAll #SevenRevolutions #ChaukhambaRaj #FreedomFighter #AntiCasteDiscrimination #EconomicEquality #FarmersAndWorkers #PoliticalTribute #राममनोहरलोहिया #लोहियापुण्यतिथि


Comments