आन्दोलन में हिस्सा लेने लखनऊ जा रहे डा. वी.के. वर्मा नजरबंद
बस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा और डा. दिनेश सिंह कुशवाहा को नगर पुलिस ने सोमवार को उस समय गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल पर नजरबंद कर दिया जब वे मांगों के समर्थन में आन्दोलन में हिस्सा लेने लखनऊ जा रहे थे।
डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर जनपद के 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने तीन दिनों तक कार्य बहिष्कार कर मुख्य चिकित्साधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इसके बावजूद जब मांगे नहीं मानी गई तो 12 अक्टूबर को लखनऊ में धरना दिया गया। डा. वर्मा ने कहा कि सरकार को दमन की जगह समस्याआंें का समाधान करना चाहिये। कहा कि जब तक न्यायोचित मांगे पूरी नहीं हो जाती चरणबद्ध आन्दोलन प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप जारी रहेगा।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #HealthDepartment #बस्ती #नियमितीकरण #समानकार्यसमानवेतन #NHMEmployees #GovernmentEmployees #EmployeeRights #ProtestNews #PoliceDetention #ContractualHealthWorkers #HealthWorkersProtest #LucknowProtest \#Basti #UPNHM #EqualPayForEqualWork #RegularizationDemand #JobSecurity #GorakhpurDivision #ContractualStaff #NHMStaffProtest #WorkersMovement #PublicHealthWorkers #संविदास्वास्थ्यकर्मी


Comments