ओयो होटल में पुलिस का छापा

युवक-युवतियां बाइक से भागे

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के खरकौनी स्थित एक ओयो होटल में अनैतिक कार्य संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। सूचना मिलते ही एसीपी करछना और नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस की गाड़ियां देखते ही होटल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि खरकौनी स्थित ओयो होटल में कथित रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की।बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले होटल के बाहर कुछ युवक-युवतियां खड़े थे। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, सभी बाइक लेकर वहां से भाग निकले, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने होटल परिसर के अंदर जाकर जांच की।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें