मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोलने पहुंचे समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह, युवाओं में भरा उत्साह
खजनी क्षेत्र के सतुआभार,डोडो छताई ख़जनी ,समेत विभिन्न गांवों में धार्मिक आयोजनों में निभाई सहभागिता, युवाओं के बीच लगातार सक्रिय रहने की पहचान*
जिला ब्यूरों कार्यालय (गोरखपुर)
खजनी, गोरखपुर।* शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की आराधना और पूजा-अर्चना के बीच खजनी क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह ने ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र अनावरण और पट खोलने के धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। दोनों के पहुंचने पर स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।
खजनी क्षेत्र के छताई ,सतुआभार,डोडो सहित अन्य गांवों में पहुंचकर अमित सिंह ने मां जगदंबा के दर्शन किए और प्रतिमाओं के नेत्र अनावरण से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने धार्मिक आयोजन को लेकर अपनी सक्रियता दिखाई। गांवों में मां दुर्गा की आराधना के बीच श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
समाजसेवी अमित सिंह की ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी कोई नई बात नहीं है। बीते कई वर्षों से वह क्षेत्र के युवाओं के बीच सक्रिय रहकर सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहे हैं। जन्म-मरण से जुड़े पारिवारिक अवसरों से लेकर पूजा-पाठ, धार्मिक आयोजनों और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान बचाव एवं सहायता कार्यों में सहभागिता निभाने के कारण उनकी क्षेत्र में पहचान बनी है। आम लोगों के बीच मौजूद रहना और युवाओं के साथ जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना उनकी कार्यशैली का हिस्सा माना जाता है।
इसी सक्रियता के चलते धार्मिक आयोजनों में भी क्षेत्र के युवा उन्हें आमंत्रित करते हैं और उनके पहुंचने पर उत्साह के साथ सहभागिता करते हैं। नवरात्र के दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर मां दुर्गा के प्रतिमाओं के पट खोलने के कार्यक्रमों में शामिल होना भी इसी सामाजिक जुड़ाव का हिस्सा रहा।
धार्मिक आयोजनों में युवाओं की भागीदारी और आपसी सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना के साथ श्रद्धालु सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।


Comments