स्मैक तस्करी में दो युवक गिरफ्तार, 8.76 ग्राम हेरोइन बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सितारगंज पुलिस ने दो युवकों को 8.76 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
सितारगंज। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सितारगंज पुलिस ने दो युवकों को 8.76 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 610 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, फाइल पेपर के टुकड़े और अन्य सामान भी बरामद किया है। स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर सितारगंज क्षेत्र में बेचते थे।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जिलेभर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को सितारगंज कोतवाली पुलिस की टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम नकुलिया रोड पर एचपी पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे पहुंची तो सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो मोटरसाइकिल चालक भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 8.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनप्रीत सिंह के पास से 4.30 ग्राम और आदित्य राजभर के पास से 4.46 ग्राम स्मैक मिली।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तर प्रदेश से स्मैक लाकर सितारगंज क्षेत्र में बेचते थे। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। पुलिस अब आरोपियों को स्मैक की आपूर्ति करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में मुकदमा संख्या 514/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मनप्रीत सिंह (18) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी नकुलिया, थाना सितारगंज तथा आदित्य राजभर (19) पुत्र रामबूज निवासी ग्राम धनौजी, थाना तुरपट्टी, तहसील कसिया, जिला कुशीनगर, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। आदित्य वर्तमान में नकुलिया में अपने मामा के घर रह रहा था कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, हेड कांस्टेबल मतलूब खान और कांस्टेबल प्रेम कनवाल शामिल रहे।
#BreakingNews #LawAndOrder #CrimeNews #SwatantraPrabhat #PoliceAction #पुलिसकार्रवाई #NDPSAct #DrugTrafficking #DrugSmuggling #DrugFreeIndia #AntiDrugCampaign #नशातस्करी #UttarakhandNews #SitarganjPolice #UttarakhandPolice \#SitarganjNews #सितारगंजसमाचार #SmackSmuggling #HeroinSeizure #OperationPrah ar #Nakul iaRoad #KushinagarNews #IllegalDrugTrade #SeniorSuperintendentOfPolice #स्मैकबरामद


Comments