नवरात्रि पर्व पर डांडिया नृत्य प्रतियोगिता
सैकड़ों बच्चियों ने लिया भाग
नैनी,प्रयागराज। नवरात्रि पर्व के अवसर पर हुडसा (ह्यूमन अपलिफ्टमेंट, डेवलपमेंट एंड सोशल अवेयरनेस) संस्था द्वारा दादूपुर स्थित पद्मश्री डॉ. सोमा घोष कल्चरल सेंटर में बच्चों के बीच डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बच्चियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक अभिरुचि प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बच्चियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास, उमंग और भक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया
।संस्था के सचिव डॉ. मणि शंकर द्विवेदी ने नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति, आस्था, साधना और बुराइयों पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।प्रधानाचार्य कादंबरी द्विवेदी ने बच्चियों की सहभागिता और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को संजोकर रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में तृषा निषाद, अन्नू सिंह, सेजल कुशवाहा, अपूर्वी, वैष्णवी सिंह, मुस्कान पटेल, सबा बानो, श्रुति मौर्या, कीर्ति मिश्रा , राज लक्ष्मी, सुहानी की लक्ष्मीबाई टीम ने 22 अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया lइस अवसर पर रूपा चतुर्वेदी, अमन मौर्य,कोमल मिश्रा, वंदना मिश्रा, सरिता सिंह, नैन्सी यादव, शादमीन जहरा, हुमा हैदर, गुंजा पटेल, बंदना प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन शिम्पी यादव ने किया l
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #महिलासशक्तिकरण #IndianCulture #भारतीयसंस्कृति #CulturalEvent #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #NainiNews #नैनीसमाचार #सांस्कृतिककार्यक्रम #नवरात्रि #विजयादशमी #Navratri #नृत्यप्रतियोगिता #DandiyaDance #डांडियानृत्य #नारीशक्ति #GirlChildEmpowerment #नवरात्रिउत्सव #डांडियाप्रतियोगिता #बच्चियोंकीप्रतिभा #डॉसोमाघोष #हुडसासंस्था #DandiyaCompetition


Comments