जन आरोग्य मेले में 163 मरीजों की जांच कर दवा दी गई

नगर पंचायत बिस्कोहर में  स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 मरीजों व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में 80 मरीजों का जांच कर दवा दी गई।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर) ।
 
नगर पंचायत बिस्कोहर में  स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 83 मरीजों व न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में 80 मरीजों का जांच कर दवा दी गई। डाक्टरों द्धारा जन आरोग्य मेले का शुभारंभ अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर  किया गया। जिसमें क्षेत्र के मरीजों ने स्वाथ्य का जांच कराकर दवाइयां ली।  डॉक्टर ने कहा कि मौसम बदल रहा है।
 
इसमें स्वास्थ्य के  प्रति ध्यान देते  हुए कार्य करें। आजकल सुबह में ठंडक महसूस होने लगता हैं उसी से बुखार, खांसी आना सर्दी जुकाम हो जाता हैं और गांठों में जकड़न चलने पर दर्द होता है इसमें कैल्शियम गोली खाएं। इस मौके पर डॉक्टर इश्तियाक अहमद, डॉक्टर राहुल कुमार ,फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी ,त्रिशूल चतुर्वेदी,धीरज राय,राजू आदि लोग मौजूद रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें