तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर तीन घायल
घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नैनी, प्रयागराज । नैनी कोतवाली क्षेत्र के एफसीआई रोड मछली गेट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थेी कार सवार मौके से फरार हो गया।घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घायल सड़क पर खून से लथपथ तड़पते रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। घायलों में मुंडी चक निवासी शशि प्रकाश समेत दो अन्य शामिल हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की सूचना डायल 112 और एंबुलेंस को तुरंत दी गई थी, लेकिन घंटों तक मौके पर एंबुलेंस सेवा नही पहुंची ।
राहगीरों ने बताया कि काफी देर बीत जाने के बाद मजबूरन स्थानीय लोगों ने घायलों के परिवार वालों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी साधनों से घायलों को लेकर अस्पताल गए, जहां उनका इलाज चल रहा है
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #प्रयागराजसमाचार #NainiNews #नैनीसमाचार #RoadAccident #HitAndRun #सड़कहादसा #सड़कदुर्घटना #नैनीकोतवाली #CarBikeCollision #तीनघायल #EmergencyServices #एंबुलेंससेवा #बाइकदुर्घटना #ThreeInjured #तेजरफ्तारकार #एफसीआईरोड #मछलीगेट #कारचालकफरार #डायल112 #घायलोंकाइलाज #यातायातसुरक्षा #FCIRoad


Comments