टूण्डला सम्पूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण

डीआईजी आगरा परिक्षेत्र, डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, चार विवादित दंपतियों में कराया समझौता, विधवा पेंशन लाभार्थियों का भी हुआ सम्मान

विवेक शर्मा Picture
Published On

तहसील टूण्डला में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और एसएसपी आदित्य लांग्हे ने जनसमस्याएं सुनीं। कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान चार दंपतियों के बीच समझौता कराया गया और विधवा पेंशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

संवाददाता टूण्डला

टूण्डला।

तहसील टूण्डला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीआईजी आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में कुल 154 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए।

अवैध कब्जे से लेकर बिजली बिल तक की शिकायतें पहुंचीं

समाधान दिवस में ग्राम रसूलपुर और नगला दत्त से संबंधित चंदेश कुमार उपाध्याय ने मौजा रसूलपुर के खसरा संख्या 77 पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने पुलिस और हल्का लेखपाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नगला दत्त निवासी शैलेंद्र उपाध्याय की चकरोड और रास्ते की पैमाइश संबंधी शिकायत पर राजस्व एवं विकास विभाग को निष्पक्ष पैमाइश कराने के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर व रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज  में कार्यक्रम आयोजित  Read More मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर व रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज  में कार्यक्रम आयोजित 

तजापुर निवासी वीरेश कुमार की ओर से पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं रामनगर, जारखी निवासी नेत्रपाल की बिजली बिल माफ करने और कनेक्शन काटने संबंधी शिकायत पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को सात दिन के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि से संबंधित  प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूर्ण करें अधिकारी - जिलाधिकारी Read More प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास हेतु भूमि से संबंधित प्रक्रिया प्राथमिकता पर पूर्ण करें अधिकारी - जिलाधिकारी

धीरपुरा निवासी सुधीर यादव की जन्म प्रमाण पत्र में नाम संशोधन की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी टूण्डला को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा गया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की लाभार्थी सरोज देवी द्वारा बैंक खाते में योजना की धनराशि नहीं पहुंचने की शिकायत पर भी संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सुशासन, सेवा संवाद’ कार्यक्रम का विकास भवन सभागार गौरीगंज में हुआ आयोजन Read More सुशासन, सेवा संवाद’ कार्यक्रम का विकास भवन सभागार गौरीगंज में हुआ आयोजन

चार दंपतियों के बीच कराया गया समझौता

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस और प्रशासन की पहल पर आपसी विवादों से जूझ रहे चार दंपतियों के बीच समझौता कराया गया। इनमें थाना रजावली के रंजीत एवं नीतू देवी, थाना टूण्डला के दुर्गेश एवं संजना, थाना नगला सिंघी के वैभव/धर्मवीर एवं गौरी देवी तथा थाना नारखी के धर्मवीर एवं दुर्गेश शामिल रहे।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समझौता करने वाले दंपतियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द के साथ जीवन बिताने का संदेश दिया।

विधवा पेंशन लाभार्थियों का भी हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विधवा पेंशन योजना के तहत रुकी हुई पेंशन प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इनमें उमा, सन्नो और आनंदी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में जनसमस्याओं के निस्तारण के साथ पारिवारिक विवादों के समाधान और पेंशन लाभार्थियों के सम्मान जैसी पहल भी देखने को मिली।

टूण्डला न्यूज़ टूण्डला सम्पूर्ण समाधान दिवस में 154 शिकायतें प्राप्त 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने सुनीं जनसमस्याएं डीएम संतोष कुमार शर्मा ने दिए निस्तारण के निर्देश एसएसपी आदित्य लांग्हे रहे मौजूद अवैध कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश चकरोड की पैमाइश कराने के निर्देश बिजली बिल की शिकायत पर सात दिन में मांगी आख्या पीड़िता को आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश जन्म प्रमाण पत्र संशोधन की शिकायत पर कार्रवाई चार दंपतियों के बीच कराया गया समझौता विवादित दंपतियों को माला पहनाकर किया सम्मानित विधवा पेंशन लाभार्थी महिलाओं का सम्मान शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर फरियादियों को बार-बार चक्कर लगाने से राहत देने के निर्देश

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें