कम्पोजिट विद्यालय लेदवा की छात्रा गौरी बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका

समझा विद्यालय की कार्य प्रणाली

हर्षिता यादव  Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में शनिवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसमें विद्यालय के कक्षा आठ की छात्रा गौरी को एक दिन का प्रधानाध्यापिका बनाया गया।  प्रधानाध्यापिका के दायित्व का निर्वहन  छात्रा गौरी ने विद्यालय कार्य प्रणाली को समझने का प्रयास किया। 
 
इस पहल से उन्हें नेतृत्व कौशल एवं आत्मविश्वास विकसित करने के निरंतर प्रयत्नशील रहने, जिज्ञासु बनने, विद्यालय के कार्य प्रणाली को समझने और नेतृत्व क्षमता का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।विद्यालय की छात्रा गौरी ने कहा कि बेटियों के सम्मान से समाज में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। 
 
इस दौरान अमरेश कुमार, मुस्तन शेरुल्लाह,राकेश कुमार नायक, रेनू मद्धेशिया, राकेश कुमार राज, सरोज श्रीवास्तव, मनमोहन, शांति, सोनमती, कोयला, सीमा, पूनम जायसवाल, घनश्याम चौधरी व राजकिशोर चौधरी आदि लोग  मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें