जिलाधिकारी ने सदर तहसील और करनैलगंज के पांच मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
युवा एवं प्रथम बार के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने पर जोर
गोण्डा। निर्वाचक नामावली के निरंतर पुनरीक्षण-2026 के तहत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने शनिवार को सदर और करनैलगंज तहसील के पांच मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने तहसील सदर के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय हारीपुर तथा करनैलगंज तहसील के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालपुर प्रथम में स्थापित चार मतदेय स्थलों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं का नाम शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।
इस दौरान तहसीलदार सदर मनीष कुमार, नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, नायब तहसीलदार करनैलगंज/हलधरमऊ अतुल पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Democracy #DistrictMagistrate #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #GondaNews #गोंडासमाचार #LatestNews #ElectionCommission #मतदातासूची #VoterRegistration #VoterAwareness #नएमतदाता #मतदाताजागरूकता #निर्वाचकनामावली #जिलाधिकारीप्रियंकानिरंजन #युवामतदाता #प्रथमबारमतदान #करनैलगंज #सदरतहसील #VoterList2026 #FirstTimeVoters #YoungVoters #PriyankaNiranjan #KarnailganjNews #ElectoralRollRevision


Comments