अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर माता मेला का हुआ आयोजन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
उसका बाजार नगर पंचायत के राजेंद्रनगर वार्ड में स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द में रविवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य माता मेला में सरस्वती गीत प्रस्तुति कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और अभिभावकों को प्रेरित करना था ताकि वे अपनी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखें और उनके सपनों को नई उड़ान दें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल द्वारा 50 उन सजग माता अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया,जो अपनी बच्चियों की शिक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने कहा कि बेटियाँ हमारी अभिमान हैं और समाज की हर बेटी को पढ़ाना,आगे बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए।विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि शिक्षित बेटियां विकसित भारत की आधार बनेंगी। कार्यक्रम में छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत कर दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया साथ ही छात्र -छात्राओं ने चित्र और झालमुरी का स्टाल लगाकर अपनी प्रतिभा दिखाया। कार्यक्रम का संचालन एके श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान सभासद पवन जायसवाल,सोमनाथ मिश्रा, विनय, जितेंद्र,बालजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा,अर्चना श्रीवास्तव,हरिकेश और राजाराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #UskaBazar #SchoolEvent #GirlsEducation #बालिकाशिक्षा #PMShriSchool #BetiBachaoBetiPadhao #GirlChildEducation #EducationForAll #ManjuJaiswal #InternationalDayOfTheGirlChild #MataMela #ParsaKhurd #HemantJaiswal #WomenEmpowermentIndia #DaughtersArePride #SelfReliantGirls #AntiDowryAwareness #अंतरराष्ट्रीयबालिकादिवस #बेटियोंकासम्मान


Comments