अभिभावक गोष्ठी में विज्ञान मॉडल एवं कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, लालगंज में टर्म-1 परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया।
लालगंज, रायबरेली:-
न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, लालगंज में टर्म-1 परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा एवं नवरात्रि का प्रथम दिवस होने के कारण मां शैलपुत्री की पूजा विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने अभिभावकों के साथ मिलकर माल्यार्पण व वंदना के साथ किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा की गई तथा अभिभावकों को उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम एवं प्रदर्शन से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, गणित, एवं AI से संबंधित विभिन्न आकर्षक मॉडल, और रचनात्मक परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इन मॉडलों ने अभिभावकों एवं आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, विषय संबंधी समझ तथा नवाचार की प्रतिभा देखने को मिली।
अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवांग अवस्थी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कविता शर्मा, प्रियांशी, कोमल, पूर्णिमा, एवं शशांक शुक्ला सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #SchoolNews #UttarPradeshNews #RaebareliNews #रायबरेलीसमाचार #CreativeLearning #ArtificialIntelligence #SchoolActivities #लालगंजसमाचार #NewStandardPublicSchool #ParentTeacherMeeting #अभिभावकशिक्षकबैठक \#LalganjNews #PTMMeeting #Term1Exam #StudentPerformance #ScienceExhibition #ArtExhibition #SocialScienceProject #MathematicsModel #AIProjects #StudentInnovation #ShivangAwasthi #विद्यार्थीप्रतिभा


Comments