नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।
लालगंज (रायबरेली)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। जगह जगह स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान से पूजन और अनुष्ठान शुरू हुए। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
नगर के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर, रामलीला मैदान स्थित दुर्गा माता मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, पंचमुखेश्वर हनुमान मंदिर और नई बाजार स्थित माता राजराजेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। घोसियाना, नवरंग सिंह का पुरवा और बाबा का पुरवा सहित कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। कुंभडौरा स्थित काली माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। आचार्य नगर मोहल्ले के बारातघर परिसर में इस बार पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। आचार्य ने विधि-विधान से स्थापना कराकर पूजा-अर्चना शुरू कराई। सभासद दीपा चौहान ने बताया कि मोहल्ले में पहली बार दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। इसे लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। मोहिनी, नीरा त्रिवेदी, गायत्री मिश्रा, संगीता, साधना शुक्ला, प्रेम पांडेय, कुमकुम, रश्मि और किरन सहित अन्य महिलाएं आयोजन में जुटी हैं।
रामलीला मैदान स्थित दुर्गा माता मंदिर में 28वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ।आयोजकों के मुताबिक मंदिर से नगर के लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। यहां साल भर धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, लेकिन नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल सजाया गया है। आयोजकों ने बताया कि पूरे सप्ताह शाम को विशेष कार्यक्रम होंगे। 13 अक्टूबर को भगवती जागरण और 17 अक्टूबर को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन प्रस्तावित है।महोत्सव की तैयारियों में मां दुर्गा आराधना सेवा समिति के रमेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र, अभिषेक वर्मा, सुधांशु, संतोष, नीरज, कंचन, माया, सुषमा और गीता सहित अन्य सदस्य जुटे हैं।
#UPNews #SwatantraPrabhat #IndianFestivals #HinduFestival #RaebareliNews #रायबरेलीसमाचार #FestivalNews #SundarkandPath #DurgaPuja #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #ReligiousEvents #NavratriCelebration #लालगंजसमाचार #MaaDurga #शारदीयनवरात्र \#LalganjNews #DurgaPujaMahotsav #TempleDarshan #DurgaPandal #RajrajeshwariTemple #KaliMataTemple #BhagwatiJagran #LalganjUttarPradesh #दुर्गापूजामहोत्सव


Comments