केवट प्रसंग और सूर्पणखा संवाद ने मोहा मन
स्वदेशी कॉटन मिल ग्राउंड में आयोजित भव्य रामलीला‘कथा
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
सार्वजनिक रामलीला समिति ट्रस्ट, नैनी की ओर से स्वदेशी कॉटन मिल ग्राउंड में आयोजित भव्य रामलीला ‘कथा सिया राम की’ के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं का जनसै।लाब उमड़ पड़ा। रामभक्तों की भारी भीड़ से पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। भगवान श्रीराम की लीलाओं के सजीव मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रामलीला के पांचवें दिन केवट प्रसंग, माता सती अनसूइया दर्शन, पंचवटी निवास, सूर्पणखा संवाद और नासिका छेदन सहित विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के प्रति केवट की अनन्य भक्ति, प्रेम और समर्पण के प्रसंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, पंचवटी में सूर्पणखा के आगमन और उसके संवाद के मंचन ने दर्शकों को रामायण की कथा के महत्वपूर्ण घटनाक्रम से रूबरू कराया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया।इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष दिलीप केशरवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह, कार्यकारिणी सदस्य समर सिंह, धर्मराज पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों में दीपू गिरी, चंद्रभूषण सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला सहित कई वरिष्ठजन शामिल हुए।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है। रामलीला के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह आयोजन की सफलता को दर्शाता है।अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं रामभक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
#SwatantraPrabhat #HinduFestival #भारतीयसंस्कृति #PrayagrajNews #NainiNews #प्रयागराज #ReligiousEvent #Ramleela2026 #रामलीला #LordRam #भगवानश्रीराम #धार्मिकआस्था #रामलीलामहोत्सव #कथासियारामकी #स्वदेशीकॉटनमिलग्राउंड #Ramayana \#नैनी #सार्वजनिकरामलीलासमिति #केवटप्रसंग #मातासतीअनसूइया #पंचवटीनिवास #सूर्पणखासंवाद #रामायणकथा #KathaSiyaRamKi #KevatPrasang


Comments