कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर रूधौली में बसपा का कार्यकर्ता महासम्मेलन मैं उमड़ा जल सैलाब
डॉ. मदन राम ने कार्यकर्ताओं को मिशन से जोड़ने का किया आह्वान, संगठन की मजबूती पर दिया जोर
बस्ती। बस्ती जिले के रुधौली विधानसभा मेंमान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया गया। मानिकचंद्र स्थित अपना मैरिज हॉल में हुए सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों एवं सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवर कांशीराम को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सम्मेलन में 309 रूधौली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
\कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदन राम ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने वंचित और बहुजन समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके विचारों और सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता मा. भीम राजभर ने की।
इस दौरान मो. खालिक उर्फ बिलन्दर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मदेव प्रियदर्शी, राज सूरज चौधरी, के.के. गौतम, जय हिंद गौतम, कल्पनाथ बाबू, लालबहादुर निषाद, राजेंद्र प्रसाद, कुंवर गौतम और शिव गणेश समेत अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य मो. खालिक उर्फ बिलन्दर ने अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया गया।
#SwatantraPrabhat #Basti #BastiNews #PoliticalNews #UPPolitics #UttarPradeshPolitics #BSP #BoothLevelCampaign #BahujanSamajParty #PoliticalConference #Rudhauli #RudhauliAssembly #KanshiRam #KanshiRamParinirvanDiwas #Mayawati #BSPWorkers #BSPConference #WorkersConference #SocialChange #BahujanSamaj #MadanRam #BhimRajbhar #MohammadKhalik #BSPOrganization


Comments