सार्वजनिक रामलीला समिति कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 को
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से सार्वजनिक रामलीला कमेटी कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 अक्टूबर शुक्रवार की शाम को तकरीबन 5:00 बजे बड़े ही साज- सज्जा के साथ निकलेगा। जिसकी तैयारी बड़े ही जोर-जोर के साथ की जा रही है।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी,प्रयागराज।
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से सार्वजनिक रामलीला कमेटी कॉटन मिल नैनी का कर्ण घोड़ा जुलूस 09 अक्टूबर शुक्रवार की शाम को तकरीबन 5:00 बजे बड़े ही साज- सज्जा के साथ निकलेगा। जिसकी तैयारी बड़े ही जोर-जोर के साथ की जा रही है।यह बातें रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बुधवार की दोपहर अभिनंदन गेस्ट हाउस नैनी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया, कि विगत 13 वर्षों से नैनी में ध्वनि एवं प्रकाश के माध्यम से रामलीला कराया जा रहा है।
जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ होती है। इस वर्ष की रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। 21 अक्टूबर को राम दल शोभायात्रा (दशहरा) एवं 22 अक्टूबर को भरत मिलाप कार्यक्रम होगा। जिसके लिए 09 अक्टूबर शुक्रवार की शाम को 5:00 बजे रामलीला प्रांगण से कर्ण घोड़ा जुलूस निकालकर क्षेत्र के पी.ए.सी कॉलोनी, चक भटाही, कॉटन मिल तिराहा, शंकर ढाल, नैनी बाजार, स्टेशन रोड, हनुमान नगर, मेवालाल की बगिया, न्यू सब्जी मंडी होते हुए पुन: रामलीला परिसर मैं ले जाकर समापन किया जाएगा। जुलूस में कई आकर्षक चौकिया शामिल रहेगी।
जिस पर कलाकारों के द्वारा अपने कला का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर सार्वजनिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश जयसवाल, समर बहादुर सिंह, लक्ष्मी नारायण तिवारी, राजन शुक्ला, हरि कृष्ण तिवारी (बबलू), नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, गुरु प्रकाश राव उर्फ बुलबुल राव, बृजेश सिंह, शशि भूषण, धर्मराज पटेल समेत कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FestivalNews #PrayagrajNews #NainiNews #CulturalProgram #NainiPrayagraj #PrayagrajEvents #RamleelaCommittee #ReligiousEvent #PrayagrajCulture #Dussehra2026 #KarnGhodaJuloos #RamleelaMaidan #Ramleela2026 #RamDalShobhayatra #BharatMilap #RamleelaFestival #CottonMillNaini #NainiRamleela #RamleelaJuloos #NainiFestival #DussehraCelebration #RakeshJaiswal #RamleelaNews


Comments