ओवरस्पीडिंग पर कानपुर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 112 वाहनों पर कार्रवाई
एनएच-19, एनएच-34 और गंगा बैराज पर इंटरसेप्टर से हुई निगरानी; 112 वाहन चालकों के चालान
कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कानपुर यातायात पुलिस ने गुरुवार को व्यापक कार्रवाई की। तेज गति से वाहन चलाने वालों की निगरानी के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो तथा गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किया गया है। इनके माध्यम से 112 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ओवरस्पीडिंग करने वाले 77 वाहनों के चालान किए गए। इनमें एक ट्रक, दो बस और 74 चार पहिया/दो पहिया वाहन शामिल हैं। वहीं गंगा बैराज पर 35 वाहनों को तेज गति से वाहन चलाने पर चालान किया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों की अनदेखी न करें। पुलिस ने विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, ओवरटेक दाहिनी ओर से करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की है।
पुलिस ने वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने की भी हिदायत दी। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल चालक की अपनी सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान बचाने के लिए भी जरूरी है।
#SwatantraPrabhat #KanpurNews #UttarPradeshNews #KanpurPolice #RoadSafety #TrafficRules #TrafficPolice #TrafficNews #KanpurTrafficPolice #Overspeeding #NH34 #NH19 #GangaBarrage #TrafficEnforcement #InterceptorVehicle #SpeedLimit #TrafficChallan #RoadAccidents #HelmetSafety #WrongSideDriving #SafeDriving #TrafficAwareness #SeatBeltSafety #NoDrunkDriving #RoadSafetyIndia


Comments