स्व० मुलायम सिंह यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा 10 अक्टूबर को  - यदुराम यादव

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले में स्व० मुलायम सिंह यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 10 अक्टूबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं समतामूलक समाज की स्थापना के लिए किए गए उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
 
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि बस्ती सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि सपा विधायक / जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, कप्तानगंज सपा विधायक अतुल चौधरी (कविन्द्र चौधरी), रुधौली सपा विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
 
आयोजकों ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि स्व० मुलायम सिंह यादव के विचारों और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत - केवाड़ी मुस्तहकम, थाना - दुबौलिया, जनपद - बस्ती में रामजानकी मार्ग पर ललहवा से आगे शशी शंकर मैरेज हाल भटपुरवा (ललहवा ) में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल स्व० मुलायम सिंह यादव  के द्वार से करीब 1.5 किलोमीटर आगे केवाड़ी मुस्तहकम ग्राम पंचायत में स्थित है।
 
श्रद्धांजलि सभा के आयोजक यदुराम यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ने सभी महानुभावों व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से पहुंचकर श्रद्धांजलि दिवस को सफल बनाने की अपील किया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें