छत के ऊपर से खींचा गया 440 वोल्ट का नंगा तार, परिवार में दहशत
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज ।
करछना तहसील के गलीबाबाद सुगारी गांव में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक गरीब हरिजन के छत से महज 2 फीट ऊपर से 440 वोल्ट का नंगा तार खींच दिया गया है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।मामला परगना अरैल के सुगारी गलीबाबाद निवासी मुकुन्द बिहारी पुत्र स्व. नन्दलाल का है। प्रार्थी जाति से कन्नौजिया धोबी है और गांव में कपड़ा धोकर मेहनत मजदूरी से अपना जीवन यापन करता है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से विद्युत विभाग ने जानबूझकर उसके छत के ऊपर से नंगा तार बिछा दिया है।
पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस अधिकारी करछना और जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तार छत से सिर्फ 2 फीट ऊपर है। रात-बिरात यदि परिवार का कोई सदस्य नींद में उठ जाए तो जान-माल का बड़ा खतरा हो सकता है। इस संबंध में पूर्व में तहसील दिवस में और उपजिलाधिकारी के आदेश पर विद्युत विभाग को भी शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।प्रार्थी का कहना है कि उसके मकान के बगल में ही बिजली का पोल गड़ा हुआ है, उस पर तार आसानी से खींचा जा सकता है, लेकिन विभाग मिलीभगत के कारण ऐसा नहीं कर रहा है।पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर सक्षम अधिकारी भेजकर मुआयना कराया जाए और छत के ऊपर से गए 440 वोल्ट के खतरनाक तार को हटवाकर परिवार की जान-माल की रक्षा की जाए।
#RuralNews #LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PowerDepartment #PrayagrajNews #NainiPrayagraj #PublicSafety #PrayagrajNewsUpdate #DistrictAdministration #ElectricitySafety #ElectricityComplaint #ElectricityDepartment #SafetyConcern #Karchhana #ElectricityNegligence #PowerLineSafety #HighVoltageWire #440VoltWire #ElectricalHazard #DMPrayagraj #TehsilSamadhanDiwas #SugariVillage #Galibabad #KarchhanaNews


Comments