सफाई आयोग उपाध्यक्ष का सितारगंज में जोरदार स्वागत
सफाई आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव के सितारगंज पहुंचने पर गुरुवार को वार्ड-6 स्थित वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। उ
सितारगंज: सफाई आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव के सितारगंज पहुंचने पर गुरुवार को वार्ड-6 स्थित वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि समाज ने उनका जोरदार स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर समाज के लोगों और निकाय कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ शाखा सितारगंज के पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर और पारंपरिक पगड़ी बांधकर सफाई आयोग उपाध्यक्ष का सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली और सफाई नायक राजपाल समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र मौजूद रहे। महासंघ के शाखा अध्यक्ष महेश, महामंत्री सुनील, कोषाध्यक्ष जितेंद्र, सतीश, धर्मेंद्र, राजेश, सूरज, सूरजपाल, लखन सहित अन्य कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने निकाय में सफाई व्यवस्था से जुड़े विषयों और कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की। संतोष गौरव ने पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है। वाल्मीकि समाज की ओर से किए गए सम्मान के लिए उन्होंने आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज और निकाय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल रहा।
#SwatantraPrabhat #SwachhBharat #SanitationWorkers #EmployeeIssues #CleanCity #UttarakhandNews #SitarganjNews #SafaiKarmchari #SafaiAayog #SantoshGaurav #ValmikiSamaj #ValmikiCommunity #EnvironmentFriends #CleanlinessWorkers #MunicipalEmployees #MunicipalitySitarganj #SitarganjMunicipality #SanitationDepartment #MunicipalNews #SafaiVyavastha #SocialRespect #CommunityWelcome #ValmikiMandir #Ward6Sitarganj


Comments