सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता और नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नैनी में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
महाविद्यालय के सेमिनार हॉल-1 में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. ऋषि प्रताप सिंह ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा समाज को नशामुक्त करने की दोहरी शपथ दिलाई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि विचारों एवं मानसिकता की स्वच्छता भी आवश्यक है।
नशा समाज और युवाओं की ऊर्जा को प्रभावित कर रहा है। युवा वर्ग जागरूक होकर इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रभावी भूमिका निभा सकता है।राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के प्रभारी डॉ. आनंद कुमार एवं डॉ. सुचित्रा कृष्णमूर्ति तथा रेंजर प्रभारी डॉ. मीनाक्षी राठौर और रोवर प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। शपथ ग्रहण के बाद एनएसएस स्वयंसेवकों, रोवर-रेंजर्स एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर श्रमदान कर साफ-सफाई की। साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ. आनंद कुमार ने किया। समापन अवसर पर वाणिज्य संकाय की डॉ. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रो. सविता कुमारी श्रीवास्तव, प्रो. भास्कर शुक्ला, प्रो. हेमलता, डॉ. ऋषि प्रताप सिंह, डॉ. अर्चना राय, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. अमित कुमार मिश्र, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सन्दीप सामन्त सिंह, डॉ. निकुंज चौधरी, डॉ. अवधेश कुमार आर्य (संयोजक) सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #EducationNews #UttarPradeshNews #SwachhataAbhiyan #CleanlinessDrive #PrayagrajNews #NainiNews #SocialAwareness #SocialService #SwachhBharat #CleanIndia #NainiPrayagraj #SevaSankalpAbhiyan2026 #DrugFreeIndia #PrayagrajEducation #NSS #StudentVolunteers #YouthAwareness #CollegeNews #NashaMuktiAbhiyan #RoverRangers #NashaMuktSamaj #YouthEmpowerment #NationalServiceScheme #RoverRangersPrayagraj


Comments