आंधी में गिरी बाउंड्री वॉल, दो बाइक क्षतिग्रस्त, दो बच्चे घायल
नैनी क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में अभिनंदन गेस्ट हाउस के सामने बुधवार रात तेज आंधी के दौरान एक बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
नैनी क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी में अभिनंदन गेस्ट हाउस के सामने बुधवार रात तेज आंधी केX`दौरान एक बाउंड्री वॉल अचानक गिर गई।
हादसा पार्षद प्रत्याशी प्रेम मिश्रा के घर के समीप हुआ। दीवार गिरने से उसके मलबे की चपेट में आने से मोहिनी शंकर मिश्रा की दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।वहीं, हादसे में दो बच्चे अनुराग मिश्रा और अर्पित मिश्रा भी घायल हो गए। अचानक दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में घायल बच्चों को उपचार के लिए ले जाया गया।
#LocalNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #PrayagrajNews #NainiNews #NainiPrayagraj #PropertyDamage #PublicSafety #AccidentNews #StrongWinds #PrayagrajUpdate #EmergencyResponse #StormDamage #PrayagrajAccident #RefugeeColony #BoundaryWallCollapse #WallCollapse #NainiAccident #ChildrenInjured #BikeDamage #MohiniShankarMishra #AnuragMishra #ArpitMishra #PremMishra #WeatherDamage


Comments