हाईवे पर सडक हादसे में घायल को युवक को कमिश्नर ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
बस्ती जिले में छावनी क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास मंगलवार को हाईवे पार कर रहे बाइक सवार युवक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
बस्ती। बस्ती जिले में छावनी क्षेत्र के रमहटिया गांव के पास मंगलवार को हाईवे पार कर रहे बाइक सवार युवक को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान अयोध्या से बस्ती मुख्यालय जा रहे आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की नजर घायल पर पड़ी तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, गोडसरा शुक्ल निवासी ढाबा संचालक रोहित (21) मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रमहटिया गांव में हाईवे किनारे स्थित ढाबे के सामने बाइक से सड़क की एक लेन से दूसरी लेन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अयोध्या से बस्ती की तरफ जा रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और रोहित उछलकर करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी रास्ते से गुजर रहे आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने हादसा देखा तो करीब 200 मीटर आगे अपना वाहन रुकवाया और वापस घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से विक्रमजोत हाईवे स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। साथ ही सीएचसी प्रभारी डॉ. अतुल सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया और घायल को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की हालत गंभीर देखते हुए डॉ. अतुल सिंह ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। हादसे के बाद आयुक्त की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली।
#PoliceInvestigation #LocalNews #SwatantraPrabhat #BastiNews #UttarPradeshNews #VaibhavSrivastava #RoadSafety #DistrictAdministration #BastiAdministration #AccidentNews #RoadAccident #Vikramjot #EmergencyResponse #Chhawani #MedicalEmergency #BikeAccident #BastiAccident #HighwayAccident #CarCollision #AccidentVictim #InjuredYouth #HospitalReferral #AyodhyaMedicalCollege #Ramhatia #CommissionerBasti


Comments