सेवा संकल्प अभियान के शिविर का फीता काटकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने किया उद्घाटन

बस्ती जिले केहर्रैया विकासखंड सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 बस्ती। बस्ती जिले केहर्रैया विकासखंड सभागार में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय बहुद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राज किशोर सिंह ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली गई।
 
शिविर में केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने आमजन को अपने-अपने विभाग की योजनाओं, पात्रता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
 
साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता राम सिंगर ओझा, मंडल अध्यक्ष शिवचरण जायसवाल और खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
 
वक्ताओं ने सेवा शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
 
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन ने किया। इस दौरान राजन पांडे, रवि सिंह, नितिन पांडे, बिट्टू सिंह, बेचन सिंह, बड़काऊ सिंह, सनी सिंह, कृष्ण कुमार, बब्बू सिंह, अखिलेश शुक्ला, रामपाल कनौजिया, हृदय राम साहू, विशाल कसौधन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राज किशोर सिंह ने विभिन्न लाभार्थियों को डिजिटल प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद उन्होंने सभागार में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से शिविर के माध्यम से लोगों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें