हमारी कीर्ति अभियान के तहत कीर्ति और गौरी को उपहार देने पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा, बच्चियों से मिलकर हुईं भावुक

नवरात्रि पर मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चियों को मिला प्यार-दुलार और उपहार, जनपदवासियों से सहयोग की अपील

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा अपनी टीम के सदस्यों के साथ वन स्टॉप सेंटर स्थित दत्तक ग्रहण इकाई पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने इकाई में आवासित बच्चियों कीर्ति और गौरी से मुलाकात की। इस दौरान आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं टीम के सदस्यों ने बच्चियों को उपहार भेंट किए तथा उन्हें प्यार-दुलार और स्नेह दिया।

बच्चियों से मिलकर श्रीमती आरुषी मिश्रा भावुक हो गईं। उन्होंने बच्चियों को दुलार किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हमारी कीर्ति अभियान’ के तहत नवरात्रि के पावन अवसर पर दत्तक ग्रहण इकाई में आवासित बच्चियों के लिए उपहार भेंट करने हेतु आगे आएं। जनपदवासी अपनी सामर्थ्य एवं इच्छानुसार बच्चियों को उपहार देकर उनके जीवन में खुशियां लाने और उनके प्रति अपनत्व व्यक्त करने में सहभागी बन सकते हैं।

नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार Read More नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को प्यार, सुरक्षा और परिवार का स्नेह पाने का अधिकार है। बच्चों को परिवार का अपनापन और सुरक्षित वातावरण मिलने से उनके जीवन को नई दिशा मिलती है। हर बच्ची को ऐसा परिवार मिलना चाहिए, जहां उसे भरपूर प्यार, दुलार, संरक्षण और बेहतर भविष्य मिल सके। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने बच्चियों कीर्ति और गौरी को जल्द से जल्द एक स्नेहिल परिवार का साथ दिलाने के उद्देश्य से नियमानुसार दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

चंद्रुआर-धरासड़ी में जर्जर पुल से आवागमन जोखिम भरा,  एन सी एल प्रबंधन से मरम्मत की मांग Read More चंद्रुआर-धरासड़ी में जर्जर पुल से आवागमन जोखिम भरा, एन सी एल प्रबंधन से मरम्मत की मांग

उन्होंने कहा कि बच्चियों को परिवार का प्यार और संरक्षण मिलना उनके बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने जनपदवासियों से ‘हमारी कीर्ति अभियान’ से जुड़कर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने तथा बच्चियों के जीवन में खुशियां लाने में सहभागी बनने की अपील की।

तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण Read More तिलोई स्थित मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम, प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती, दत्तक ग्रहण इकाई अधीक्षिका पुष्पांजली, वन स्टॉप सेन्टर प्रशासक दीपिका सिंह, आकांक्षा समिति के सदस्य नीरा जलान, स्नेहील अग्रहवाल, त्रिशाला त्रिपाठी, अनिता थरद सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें