कानपुर में तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 109 वाहनों पर कार्रवाई

शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने अभियान तेज कर दिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर दो, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर दो तथा गंगा बैराज पर एक इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात किए गए हैं। इनकी मदद से मंगलवार को तेज गति से वाहन चलाने वाले 109 वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई।
 
यातायात पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 72 वाहनों का ओवरस्पीडिंग के तहत चालान किया गया। इनमें 2 ट्रक, 3 बस और 64 चार पहिया/दो पहिया वाहन शामिल हैं। वहीं गंगा बैराज पर 37 वाहनों के खिलाफ ओवरस्पीडिंग में चालान की कार्रवाई की गई।
सड़क पर रफ्तार बनी तो कार्रवाई तय
 
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इंटरसेप्टर मोबाइल के जरिए वाहनों की गति पर निगरानी रखी जा रही है और निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
 
पुलिस की वाहन चालकों से अपील
 
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने वाहन चालकों से रॉन्ग साइड वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दाहिनी ओर से ओवरटेक करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने को कहा है। साथ ही शराब पीकर वाहन न चलाने की भी अपील की गई है।
 
पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन केवल वाहन चालक की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जिंदगी की हिफाजत के लिए भी जरूरी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें