समग्र शिक्षा के तहत विशेष शिक्षकों का चार दिवसीय टी.एल.एम. एवं प्रशस्त ऐप प्रशिक्षण शुरू
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कुशल निर्देशन में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समग्र शिक्षा की समेकित शिक्षा योजना के अंतर्गत जनपद के समस्त विशेष शिक्षकों के लिए चार दिवसीय टी.एल.एम. एवं प्रशस्त ऐप प्रशिक्षण का उद्घाटन करुणापति त्रिपाठी, जिला समन्वयक (समग्र शिक्षा) द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की शिक्षा को और अधिक सुगम व प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस की शुरुआत पंजीकरण, प्रतिभागी परिचय और ऑनलाइन माध्यम से 'प्री-टेस्ट' के साथ हुई। इसके बाद प्रथम सत्र में उद्घाटन एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण के आगामी सत्रों में समावेशी शिक्षा एवं टी.एल.एम. की उपयोगिता पर प्रस्तुतीकरण और परिचर्चा की गई। विशेष रूप से श्रवण दिव्यांग बच्चों हेतु टी.एल.एम. एवं उसकी उपयोगिता का प्रदर्शन किया गया। अंतिम सत्र में सभी संभागियों को श्रवण दिव्यांग बच्चों के शिक्षण के लिए उपयोगी टी.एल.एम. निर्माण के लिए समूह कार्य (ग्रुप वर्क) कराया गया, जिसमें शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस प्रशिक्षण में मुख्य संदर्भदाता (मास्टर ट्रेनर्स) के रूप में सुषमा पाण्डेय एवं सतीश चंद द्वारा सभी शिक्षकों को व्यावहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जनपद के कुल 37 विशेष शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला समन्वयक करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि राज्य परियोजना के मंशानुरूप इस प्रशिक्षण से विशेष शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।
education news uttar pradesh news Basic education department siddharthnagar news Education Department UP Teacher Training Uttar Pradesh Education #SwatantraPrabhat Inclusive Education School Education Samagra Shiksha Special Education TLM Training Prashast App Training Special Teachers Training Divyang Children Education Inclusive Education Program Special Needs Children Hearing Impaired Children Teaching Learning Material TLM Workshop Prashast App Siddharthnagar Education Teacher Development


Comments