आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रारंभ
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर एफएलसी कार्य का लिया जायजा
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के क्रम में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य दिनांक 12 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बीईएल) के इंजीनियरों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम, लोढ़ी, सोनभद्र में मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर फर्स्ट लेवल चेकिंग के कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं इंजीनियरों से चेकिंग प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गोपीनाथ कुअर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी/स्टेट ईवीएम नोडल आफिसर ने भी प्रथम लेवल ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनो के निरीक्षण किया।
Read More नगर पंचायत पथरदेवा में ठेकेदारों पर हमले का आरोप, भीड़ ने लाठी-डंडों और हथियारों से किया हमलाइस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के इंजीनियर उपस्थित रहे।


Comments