ऑटो ड्राइवर ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एसआरएन अस्पताल से दवा लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप
अस्पताल से लौटते समय नए पुल से घूरपुर जाने के लिए टैम्पो में बैठी थी। चालक घूरपुर छोड़ने के बजाय करछना के सुनसान इलाके में ले गया।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
अस्पताल से लौटते समय नए पुल से घूरपुर जाने के लिए टैम्पो में बैठी थी। चालक घूरपुर छोड़ने के बजाय करछना के सुनसान इलाके में ले गया।
महिला के मुताबिक, वहां चालक ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। घटना के बाद महिला 3 थानों के चक्कर लगाती रही, लेकिन FIR चार दिन बाद दर्ज हुई।
अधिकारियों के निर्देश के बाद 28 सितंबर को कीडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
अस्पताल से लौटते समय टैम्पो में बैठी थी
पीड़िता लालापुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। 24 सितंबर को वह दवा लेने एसआरएन अस्पताल आई थी। लौटते समय नए पुल से घूरपुर जाने के लिए टैम्पो में बैठी।
महिला ने चालक को बताया कि उसे घूरपुर जाना है। चालक ने उसे वहां छोड़ने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके बाद वह टैम्पो को घूरपुर की बजाय करछना क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले से मौजूद दो लोगों के साथ मिलकर महिला से दुष्कर्म किया गया।
तीन थानों में शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR
घटना के बाद महिला शिकायत लेकर कीडगंज, घूरपुर और करछना थाने पहुंची, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद 28 सितंबर को उसने आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर FIR और मेडिकल कराने की मांग की।
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कीडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला ने शिकायत में बताया कि घटना के बाद से वह दहशत में है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#UPPolice #BreakingNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #CrimeNews #JusticeForWomen #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #WomenSafety #PrayagrajNews #PoliceAction #CrimeInvestigation #PrayagrajPolice #PrayagrajCrime #CrimeUpdate #AccusedArrested #FIRRegistered #CrimeAgainstWomen #SRNHospital #Ghurpur #KidganjPolice #SexualAssaultCase #Karachhana #TempoDriver #WomenSecurity


Comments