उपमण्डलीय निरीक्षक हर्रैया सौरभ श्रीवास्तव  के भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने हेतु केन्द्रीय संचार मंत्री को भेजा शिकायती पत्र

शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि मण्डलीय निरीक्षक डाकघर हर्रैया सौरभ श्रीवास्तव बस्ती जनपद के मूल निवासी हैं  जो विभागीय सांठगांठ करके अपना ट्रान्सफर हर्रैया में करा लिए हैं ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के हर्रैया  उपमण्डलीय डाक निरीक्षक हर्रैया द्वारा की जा रही लूटपाट को लेकर  शिकायतकर्ता  ने मा0 ज्योतिरादित्त एम० सिंधिया केन्द्रीय संचार मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को शिकायती पत्र प्रेषित कर मामले में हस्तक्षेप करते हुए निरीक्षक की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जाँच कराते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की माँग किया है ।
 
शिकायतकर्ता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि मण्डलीय निरीक्षक डाकघर हर्रैया सौरभ श्रीवास्तव बस्ती जनपद के मूल निवासी हैं  जो विभागीय सांठगांठ करके अपना ट्रान्सफर हर्रैया में करा लिए हैं ।
 
इनके द्वार कर्मचारियो के अटैचमेण्ट के नाम पर खूब धनउगाही की जा रही है तथा कुछ कर्मचारियों के ऊपर दूर अटैचमेंट का धौंस दिखाकर वैसे ही सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है । अपने रसूख के बल पर मण्डलीय डाक अधीक्षक कार्यालय को मुट्ठी में रखने का दावा कर यह कहा जाता है कि हमारे द्वारा किए गए अटैचमेंट को यदि अधीक्षक स्तर से निरस्त किया जायेगा तो मैं उनकी पोल खोलकर रख दूँगा क्योंकि अधीक्षक द्वारा भी मण्डलीय कार्यालय से लेकर सिद्धार्थनगर तक अनेकों अटैचमेंट किए गए हैं । शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी द्वारा अपने पत्रांक ए /CDA /GDS /2025-26 दिनांक 06 /O8/2026 द्वारा मण्डलीय कार्यालय को सूचित किया गया है कि संयुक्त कार्यभत्ता वर्कलोड / पद अन जस्टीफाइड होने के कारण संयुक्त कार्यभत्ता नहीं दिया जा सकता है परन्तु जब इसी प्रकरण में सक्षम स्तर पर शिकायत की गयी तो तत्काल 5 दिन बाद उन्हीं कर्मचारियों को जस्टीफाइड दिखा करके संपूर्ण  बकाया धनराशि उनके खाते में ट्रान्सफर किए जाने की अनुमति प्रदान की गयी ।
 
  इस प्रकार यह स्पष्ट हो जाता है कि सुविधा शुल्क की प्रत्याशा में इनके द्वारा कर्मचारियों के कार्यों को लंबित रखकर परेशान किया जाता है जिसके कारण विभाग के प्रति कर्मचारियों का विश्वास घटता है । इतना ही नहीं ये निरीक्षक महोदय द्वारा अपने कार्य स्थल पर निवास न करके जिला स्तर पर निवास किया जाता है जो विभागीय नियमावली के विपरीत है , इसकी पुष्टि इनके मोबाइल के लोकेशन से की जा सकती है l
 
शिकायतकर्ता द्वारा मा0 सुब्रत दास सचिव डाक विभाग एवं अध्यक्ष डाक सेवा बोर्ड , अजय सिंह चौहान चीफ पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ , पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर व आनन्द सिंह  निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर क्षेत्र गोरखपुर को भी प्रकरण से अवगत कराया गया और माँग किया गया है कि प्रकरण की निष्पक्ष जाँच सक्षम स्तर के अधिकारी से कराते हुए आरोपी निरीक्षक के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही करायी जाए तथा जाँच के दौरान इन्हें जनपद के बाहर स्थानान्तरित किया जाए जिससे शिकायतकर्ता सहित अन्य पीड़ित , आरोपी के विरुद्ध खुलकर विचार एवं साक्ष्य उपलब्ध करा सकें ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें