सेवा संकल्प अभियान - जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
भनवापुर ब्लाक के सभागार में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष भागीदारी अभियान ‘मेरे सपनों का भारत –सेवा सेतु अभियान’ में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शिरकत की।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर ) ।
भनवापुर ब्लाक के सभागार में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष भागीदारी अभियान ‘मेरे सपनों का भारत –सेवा सेतु अभियान’ में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा क्षेत्र की जनता से सरकार द्धारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा अपराध पर नियंत्रण राज्य में संगठित अपराध और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है।
इस दौरान कुंवर मिश्रा, गौरव मिश्रा, विनोद मणि त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी, बृजेश गुप्ता, संतोष कुमार शुक्ला , डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, विवेक कुमार कुशवाहा, ब्रम्हदेव पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, प्रवीण पांडेय, हरिराम चौधरी, शिव अंजोर, प्रतीक रावत, रामसागर यादव, प्रदीप पांडे, वीरेंद्र कुमार अनिल पांडे ,राम प्रसाद वर्मा ,जयप्रकाश ,किरण कुमार, विद्या सागर चौधरी, आदर्श श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, कुमार वर्मा, राज कुमार, शिवम आदि मौजूद रहे।
#YOGIADITYANATH #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #NarendraModi #UttarPradeshNews #SiddharthnagarNews #SatishDwivedi #ItwaNews #MereSapnoKaBharat #CrimeControl #SevaSankalpAbhiyan #Bhanwapur #GovernmentSchemes #PublicWelfare #WelfareSchemes #PublicAwareness #SevaSetuAbhiyan #SiddharthnagarPolitics #UPGovernmentSchemes #CentralGovernmentSchemes #BeneficiaryCertificates #DrSatishDwivedi #JanKalyanYojana #ZeroTolerancePolicy #MafiaAction


Comments