दहेज में बाइक, चेन और अंगूठी नहीं मिली तो विवाहिता को पीटा
पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सितारगंज। दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों पर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराली उसकी चार माह की बच्ची के भरण-पोषण के लिए भी जरूरी सामान नहीं देते थे। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साधूनगर, सितारगंज निवासी ज्योति देवी ने बताया कि उसका विवाह 23 मई 2025 को बग्गा चौवन, झनकइयां, खटीमा निवासी संजय के साथ हुआ था। उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति संजय, ससुर हरेंद्र प्रसाद, सास चिंता देवी और देवर भीम सिंह व राजू दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।
विवाहिता के अनुसार, ससुराली उसकी चार माह की बच्ची दक्षमी के दूध, भोजन और कपड़ों जैसी जरूरी चीजों के लिए भी परेशान करते थे। मजबूर होकर उसे अपनी जरूरतों के लिए मायके वालों पर निर्भर रहना पड़ा।
ज्योति ने आरोप लगाया कि छह अगस्त को दहेज को लेकर ताने दिए जाने पर उसने मांग पूरी करने से इनकार कर दिया। इस पर ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसने फोन कर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मायके वालों की ओर से 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस उसे बच्ची समेत कोतवाली सितारगंज ले आई।
विवाहिता ने पति पर रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करने वाली महिला के संपर्क में रहने और इसी कारण उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने गृहस्थ जीवन बचाने के कई प्रयास किए, लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। पुलिस ने मामले में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
swatantra prabhat prayagraj news prayagraj crime news uttar pradesh crime news prayagraj latest news FIR registered Land Dispute Case Crime Report India Illegal Land कब्जा local crime news police investigation UP Prayagraj police investigation Property Dispute law and order Uttar Pradesh Sharp Weapon Attack Attempted Murder Case Criminal Complaint Threat to Life Keedganj Police Purana Bairhana Madhavapur Prayagraj House Trespassing Shakuntala Gupta Case Land Grabbing Allegations Keedganj थाना News


Comments