दुर्गा पूजा पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में , डीएम-एसपी ने विसर्जन स्थल और पूजा पंडालों का लिया जायजा
दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।
देवरिया, 10 अक्टूबर। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सलेमपुर थाना क्षेत्र के नदावर घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुचारु आवागमन और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता बरतने को कहा।
इसके बाद डीएम और एसपी ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा प्रबंधों और भीड़ नियंत्रण की स्थिति देखी। आयोजकों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान नियमित गश्त, निरंतर निगरानी और आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा। किसी भी समस्या या अव्यवस्था की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
प्रशासन ने अपील की है कि लोग दुर्गा पूजा और दशहरा आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
swatantra prabhat deoria news uttar pradesh news deoria police Deoria latest news Law and Order UP public safety measures police patrolling Traffic Safety Dussehra 2026 Madhusudan Hulgi Abhijit R Shankar District Magistrate Deoria Superintendent of Police Deoria Durga Puja Security Nadawar Ghat Inspection Salemपुर News Durga Idol Immersion Durga Puja Pandal Inspection Festival Safety Measures Crowd Control Management Peaceful Dussehra Celebration Idol Immersion Arrangements Festival Security Update Durga Puja News


Comments