प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने संगम क्षेत्र में समग्र विकास का खाका खींचा 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
 ब्यूरो प्रयागराज 
 
 आने वाले समय में सुविधाओं से लैस पार्किंग सहित अन्य सहूलियतें श्रद्धालुओं को मिलेगी। वाहनों के शुल्क की मनमानी व अवैध वसूली पर अंकुश लगेगा।
 
सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम
 
संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को वर्ष पर्यंत बेहतर सुविधाओं दिए जाने के लिए सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। पवित्र त्रिवेणी की धारा में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारंभ कराने के बाद अब प्रयागराज मेला प्राधिकरण यहां समग्र विकास कराने जा रहा है।
 
मेला प्राधिकरण करेगा व्यवस्था 
 
संगम नोज, बड़े हनुमान मंदिर कारिडोर व अक्षयवट कारिडोर के पास सौंदर्यीकरण सहित दूसरे कार्य कराए जाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण कार्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों से की जाने वाली मनमानी वसूली पर अंकुश लगाने का होगा। मेला प्राधिकरण की ओर से इसके लिए कवायद की गई है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार