डीजे और आकर्षक चौकियों से सजी कर्णघोड़ा शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
नैनी में शुक्रवार रात रामभक्ति और धार्मिक उत्साह के बीच स्वदेशी कॉटन मिल सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से भव्य कर्णघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। एक दर्जन से अधिक डीजे और आकर्षक कलात्मक चौकियों से सजी शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल।
नैनी, प्रयागराज।
नैनी में शुक्रवार रात रामभक्ति और धार्मिक उत्साह के बीच स्वदेशी कॉटन मिल सार्वजनिक रामलीला समिति की ओर से भव्य कर्णघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। एक दर्जन से अधिक डीजे और आकर्षक कलात्मक चौकियों से सजी शोभायात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों की भीड़ शोभायात्रा देखने के लिए जुटी रही। पूरा क्षेत्र धार्मिक उल्लास और भक्ति के माहौल में सराबोर नजर आया।स्वदेशी कॉटन मिल से शुरू हुई शोभायात्रा सार्वजनिक रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद राकेश जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पीएसी, कॉटन मिल, अरैल मोड़, शंकरढाल, नैनी बाजार, स्टेशन रोड, हनुमान नगर, मेवालाल की बगिया और मिर्जापुर रोड होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल डीजे और आकर्षक कलात्मक चौकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
कर्णघोड़ा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसीपी करछना कुंजलता व नैनी इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे। पुलिस टीम ने शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।
शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष राकेश जायसवाल, मुख्य संरक्षक समर बहादुर सिंह, बबलू तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, पदुम जायसवाल, अजय यादव, धर्मराज पटेल, भोला केसरवानी, आकाश जायसवाल, जय कृष्ण तिवारी, दिलीप केसरवानी,गुड्डू गैरेज, धनीराम मिश्रा, सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
prayagraj police swatantra prabhat prayagraj news Naini Prayagraj News Sanatan Dharma Religious Festival Uttar Pradesh Naini latest news festival security arrangements Rakesh Jaiswal Religious Celebration India Ram Bhakti Grand Shobhayatra Avinash Kumar Singh Karn Ghoda Shobhayatra Swadeshi Cotton Mill Ramlila Naini Ramlila 2026 Hindu Religious Procession Ramlila Committee Naini Artistic Tableau DJ Procession Ramleela Ground Naini Naini Market News Arail Mod Mirzapur Road Naini Karchhana ACP


Comments