बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात, 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले—बलरामपुर के विकास में नहीं आने देंगे कोई कमी, प्रधानमंत्री करेंगे मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर के विकास को नई गति देते हुए 803 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम बिलरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, चाबी और आवास स्वीकृति पत्र प्रदान कर लाभान्वित किया। उन्होंने जनपद की विकास यात्रा पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सरकार जनपद को विकास के नए प्रतिमानों के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मां पाटेश्वरी की पावन धरा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें