मुख्यमंत्री ने जगजीत सिंह जग्गा से मिलकर पूछी कुशलक्षेम

Abhinav Shukla Picture
Published On

नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नानकमत्ता पहुंचकर जगजीत सिंह जग्गा के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने श्री जग्गा से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जगजीत सिंह जग्गा के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी परिजनों से भी ली। उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने श्री जग्गा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचने पर परिजनों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर परिजनों ने उनका आभार जताया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें