दौड़ में अमन शेखर खुशी और अनामिका नें बाजी मारी
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर में शुक्रवार को 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। पद्मश्री एवं ओलंपियन सुधा सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) परिसर में शुक्रवार को 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हुई। पद्मश्री एवं ओलंपियन सुधा सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन ट्रैक और मैदान पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़, त्रिकूद, गोला फेंक और रिले रेस में खिलाड़ियों ने जोर लगाया।
अलग अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, मोहम्मद राजा द्वितीय और हरिओम तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में शिवम ने पहला, अमित ने दूसरा और राजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिकूद में आदित्य, ओमजी और लक्ष्मी शंकर क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अरुण कुमार प्रथम, कन्हैयालाल द्वितीय और राजू तृतीय रहे। गोला फेंक में फूल सिंह प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय और हिमांशु तृतीय रहे। 4×100 मीटर रिले रेस में लालगंज की टीम प्रथम, सलोन द्वितीय और ऊंचाहार तृतीय रही।जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शेखर प्रथम, अभिषेक द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे। त्रिकूद में शुभम ने पहला, अजीत कुमार ने दूसरा और पीयूष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में गौरा की टीम प्रथम, लालगंज द्वितीय और ऊंचाहार तृतीय रही। गोला फेंक में सत्यम सिंह प्रथम, विनय सिंह द्वितीय और मेराज अली तृतीय रहे।
सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राज प्रथम, ऋषभ सिंह द्वितीय और सागर तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में अर्पित सिंह ने पहला, राजपाल ने दूसरा और वंश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। गोला फेंक में वीर सिंह प्रथम, वंश कुमार द्वितीय और शिवांग सिंह तृतीय रहे। 14 वर्षीय वर्ग की 4×100 मीटर रिले रेस में लालगंज प्रथम, गौरा द्वितीय और सदर तृतीय रहा।
400 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव प्रथम, राजपाल द्वितीय और अमन सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में राज प्रथम, शुभम द्वितीय और सागर तृतीय रहे।
सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, पल्लवी द्वितीय और रुचि तृतीय रहीं। रिले रेस में लालगंज की टीम प्रथम, सलोन द्वितीय और सदर तृतीय रहा। गोला फेंक में गरिमा प्रथम, काजल द्वितीय और गरिमा यादव तृतीय रहीं। त्रिकूद में प्राची प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में काजल प्रथम, नेहा द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं।जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अनामिका प्रथम, राखी द्वितीय और नीतू तृतीय रहीं। रिले रेस में गौरा प्रथम, लालगंज द्वितीय और सलोन तृतीय रहा।
गोला फेंक में विधि शुक्ला प्रथम, वर्षा द्वितीय और दीपांशी तृतीय रहीं। त्रिकूद में मंगल प्रथम, कामिनी द्वितीय और रोशनी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में रोशनी प्रथम, नीतू द्वितीय और लक्ष्मी तृतीय रहीं। सब जूनियर वर्ग की 600 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, सना कैसर द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में सोनम यादव प्रथम, सना कैसर द्वितीय और रीना यादव तृतीय रहीं।
रिले रेस में लालगंज प्रथम, सदर द्वितीय और ऊंचाहार तृतीय रहा। गोला फेंक में आयुषी प्रथम, पूजा द्वितीय और गुड़िया तृतीय रहीं। आयोजकों नें बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन की स्पर्धाएं 10 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होंगी। प्रतियोगिता की संयोजक एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा और सह संयोजक बैसवारा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, अनुभव मिश्रा, संतलाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
swatantra prabhat raebareli news Modern Rail Coach Factory lalganj news Uttar Pradesh Sports News Government School News 100 Meter Race 400 Meter Race Relay Race Raebareli Sports News District Athletics Competition 2026 75th Athletics Championship Sudha Singh AREDIKA School Sports Competition Inter School Athletics Track and Field Events 800 Meter Race Triple Jump Competition Shot Put Competition Junior Athletics Senior Athletics Sub Junior Sports School Sports Results Girls Athletics Competition Boys Athletics Competition


Comments