सिद्धार्थनगरः उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास अवैध दुकानों पर चला रेलवे प्रशासन का बुल्डोजर

जिले के उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
जिले के उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच रेलवे विभाग ने दो बुलडोजर लगाकर दर्जनों अवैध दुकानों और मकानों को  ध्वस्त कर दिया।
 
 
 
  रेलवे प्रशासन द्वारा कुछ दिन पूर्व ही रेलवे भूमि पर बने अवैध मकानों, दुकानों, पानी की टंकियों और ठेलों को खुद ही हटाने के लिए निर्देश जारी किए गए थे। रेलवे विभाग ने इसके लिए 9 और 10 अक्टूबर की तारीख अतिक्रमण हटाने हेतु निर्धारित की थी।
 
 
 
 रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन के इंजीनियर शिवम सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा दी गई समय-सीमा के भीतर जब लोगों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया, तब रेलवे प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को यह ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू की। इस दौरान किसी भी प्रकार के हंगामे या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रहा। रेलवे की इस बड़ी कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार